नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कोरोना पॉजिटिव के 79 एक्टिव केस

नरसिंहपुर। जिले में 28 अगस्त तक कोविड- 19 के कुल 12 हजार 949 सेम्पल लिये गये। इन सेंपल की जांच के बाद 387 सेंपल पॉजीटिव, 11 हजार 742 नेगेटिव व 189 रिजेक्ट और 627 सेंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जिले में 387 सेंपल पॉजिटिव पाये गये, जबकि कोरोना के 305 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के 79 एक्टिव केस हैं।



