अपराध दर्पणउमरिया दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

आरोपियों से मशरुका बरामदगी अभी बाकी

नई चौकी, पहली रिपोर्ट

यश कुमार शर्मा उमरिया। कोतवाली के सिविल लाईन चौकी अंतर्गत ग्राम भरौला स्थित शासकीय हाई स्कूल में पिछले दिन हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मगर चोरों ने जिस माल पर हाथ साफ किया था उस तक पुलिस के हाथ अभी भी नही पहुंच सके है। वही उक्त मामले मे पुलिस भी बेहद सक्रीय रही, जहां नई चौकी खुलने के बाद यह चोरी की पहली रिपोर्ट थी जिस पर जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी हो सकीं है। वही इस संबंध मे हाई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मालती धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया है कि चोरों ने स्कूल मे लगे एक्जास फैन 2 नग, छोटे बल्ब 10 नग, ट्यूबलाइट 2, सीलिंग फैन 7, बाल्टी और मग, बड़ी दरी 2 नग सहित खेल सामग्री पार की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है, जिसको लेकर हमने चौकी मे शिकायत दर्ज कराई थी। वैसे पुलिस ने भी काबिले तारीफ काम किया है, यहां चौकी की कमान संभालने वाले अमर बहादुर सिंह ने कुछ ही दिनों मे चोरों के हौसले पस्त करने मे सफलता पाई है। वहीं अभी तक आरोपियों से 4 पंखे और 3 ट्यूबलाइट, कुछ बल्ब और दीवाल घड़ी ही जब्त कर पाने मे पुलिस सफल हुई है। बाकी का सामान पुलिस चोरों द्वारा बताये गये ठिकाने पर भी गई लेकिन चोर का माल चोर ले गया और वह नही मिल पाया है। बताया गया कि चोरो ने यह सामान बेचा भी है और खेत पर गढ़ाया भी था। आरोपी गणों मे दीप राय पिता रामकिशन राय, राजकुमार पिता गोपाल यादव व रवि पिता मुन्ना बैगा सभी निवासी भरौला को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88