जिला पांढुर्णा में यातायात का विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित

पांढुरना जबलपुर दर्पण । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार यातायात से संबंधित जन जागरुकता कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके पालन मे जिला पांढुर्णा के समता कालेज पांढुर्णा के पास यातायात जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जन जागरुकता कार्यक्रम अभियान में पुलिस द्वारा यातायात के विशेष अभियान के तहत सघन वाहन चेकिंग एवं स्कूल कॉलेज सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक लोगों को यातायात के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त आदेश के अनुसार जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में समता कालेज पांढुर्णा के पास आम जन को निरीक्षक आकांक्षा सहारे एवं टीम के द्वारा आम जनता को यातायात के नियमों के विषय में जागरूक किया गया एवं हिट एंड रन की जानकारी राहवीर योजना की जानकारी एवं कैशलेस स्कीम की जानकारी के साथ ही यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक किया गया उक्त जन जागरुकता आभियान के दौरान 40-50 आम जन को यातायात नियमो की जानकारी दी गयी।
इस प्रकार यातायात प्रभारी द्वारा नागरिकों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी में यातायात नियमों की जानकारी हेलमेट का प्रयोग, शराब पीकर वाहन न चलाना, तीन सवारी न बैठाना एवं सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना। साथ ही राहवीर योजना के अंतर्गत आमजन को बताया गया कि दुर्घटना के समय घायलों की सहायता करने वालों को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है और उन्हें किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से डरने की आवश्यकता नहीं है। जिले मे यातायात अभियान के तहत थाना चौकीयो एवं यातायात पुलिस द्वारा तेज गति से वाहन, बिना हेलमेट के वाहन चालक, विना सीटबेल्ट के वाहन चालक, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करना, बिना लायसेंस के वाहन चलाने वाले कुल 66 वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गयी। उक्त जनजागरुकता कार्यक्रम में, यातायात प्रभारी निरी. आकांक्षा सहारे एवं यातायात पुलिस स्टाफ शामिल रहा।



