संत जगन्नाडे सास्कृतिक भवन में निरंतर चल रहे योग प्रशिक्षण में भारी संख्या में भागीदारी

पांढुरना जबलपुर दर्पण । नगर के संत जगन्नाडे सास्कृतिक मंगल भवन में लगातार चल रहे योग शिविर में प्रतिदिन लोगो की भागीदारी देखी जा रही है। जिसमे तेली समाज के अध्यक्ष भुषण केवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि योग शरीर को मजबूत एवम शक्तिशाली बनाने के साथ साथ स्वास्थ हेतु भी बहुत उपयोगी है, यह आयोजन निरंतर एक माह पूर्व से निशुल्क प्रारभ किया गया है,योगा प्रशिक्षण आयोजनों में प्रतिदिन लोगों की भारी भागीदारी देखी जा रही है, क्योंकि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, जैसे लचीलापन और शक्ति में सुधार करता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और तनाव प्रबंधन में भी मदद करता है। योग के प्रति बढ़ता रुझान आधुनिक जीवन की व्यस्तता और तनाव से निपटने के लिए एक प्रभावी साधन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे समग्र कल्याण को बढ़ावा मिलता है। शारीरिक लाभ लचीलापन, संतुलन और शक्ति: योग के विभिन्न आसन शरीर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं, जिससे लचीलापन, संतुलन और मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है। हमारे नगर के योग शिक्षक रविन्द्र कुर्वे द्वारा प्रतिदिन सुबह 6-7 बजे योग शिक्षक प्रशिक्षण में सही संरेखण और सुरक्षित आसन तकनीकें सिखाई जा रही है। नियमित अभ्यास से शरीर की मुद्रा सुधरती है और पीठ या अन्य हिस्सों के दर्द में कमी, मानसिक शांति और तनाव में कमी, योग में ध्यान और सचेतनता में प्रतिदिन लोग शामिल हो रहे है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में योग एक ऐसा माध्यम है जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लोगों में योग के फायदों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जिससे योगाभ्यास और प्रशिक्षण आयोजनों में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। जिसमे देविका भांगे, महिला तेली समाज अध्यक्षा, रेणुका ढोमने, सुवर्णा घाटोड़े, छाया ठोमरे, पुष्पलता कुंवारे, छाया साबारे, शिला घाटोडे, रेवती घोड़े, सरिता घाटोड़े, प्रिया खोडे, चेतना खुरसङ्गे, नंदा घाटोडे, सविता घाटोड़े, भुषण केवटे तेली समाज अध्यक्ष, विष्णु लेंड़े, सोनिराम सिरसागर, ज्ञानेश्वर केवटे, जगदीश भांगे, निखिल घोड़े, मनोज हेड़ाऊ, विनोद घोड़े, मनोज रेवतकर, सुनील घाटोड़े जैसे अनेक लोग इस आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे।



