बैरागढ़ को मिलेगी आष्टा से भी सीधी सप्लाई

जबलपुर दर्पण। म. प्र. ट्रांसको ( मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने 220 केवी सबस्टेशन बैरागढ़ भोपाल में 10 करोड़ 85 लाख की कुल लागत से निर्मित 220 के व्ही के दो नए सर्किट (फीडर और लाइन )को ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है इससे बैरागढ़ जहां 400 के व्ही सब स्टेशन आष्टा से सीधा जुड़ गया है वहीं 400 केवी सब स्टेशन भोपाल से भी एक अतिरिक्त 220 केवी सर्किट बैरागढ़ में उपलब्ध हो गया है|
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता एन पी गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी यह व्यवस्था करने में इसलिए सफल हो पाया क्योंकि कुछ समय पूर्व 400 के व्ही सबस्टेशन आष्टा में 315 एम व्ही ए क्षमता का एक पावर ट्रांसफॉर्मर ऊर्जीकृत किया गया था जिसके कारण मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को सेंटर ग्रिड से अतिरिक्त बिजली मिल पाई है और इसका फायदा भोपाल को सीधा मिल पाया।



