50 वर्षों से लगातार नर्मदा परिक्रमा कर रहे फट्टी वाले बाबा

विश्व शांति के लिए हर दिन करते हैं हवन
डिंडोरी ब्यूरो। जिला मुख्यालय में कल गुरुवार को छपरी मंडला रोड़ नर्मदा किनारे एक महात्मा कुछ समय के लिए नर्मदा किनारे रुके हुए थे। बताया गया कि फट्टी वाले बाबा विश्वशांति व मनुष्य को निरोगी बनाने के लिए नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं, बाबा की माने तो लगभग 50 वर्षों से वे लगातार नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं, गौरतलब है कि फट्टी वाले बाबा दिन भर मौन धारण भी किए हुए रहते हैं, साथ ही अपने शरीर में वस्त्रों का धारण भी नहीं करते हैं, यही कारण है कि लोग इन बाबा को अब फट्टी वाले बाबा भी कहने लगे हैं। लोगों ने बाबा की आस्था को देखकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण भी महाराज से आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में पहुंचने लगे थे। बताया गया कि कल शुक्रवार को नर्मदा किनारे फट्टी वाले बाबा कन्या भोजन का आयोजन भी करवाएंगे।



