पिता की मौत हो जाने से बेटे को नहीं मिल पीएम आवास

योजना का लाभ पाने दर-दर भटकने को मजबूर है युवक।
डिंडोरी/समनापुर। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजी टोला में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही, पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा शासकीय निर्माण कार्य जैसे मनरेगा, शौचालय निर्माण, पीएम आवास सहित अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सही क्रिया पंचायत द्वारा नहीं किया जा रहा, जिससे दर्जनों पात्र हितग्राहियों को भी शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। गौरतलब है कि पंचायत के जिम्मेदार अपनी मनमानी पर आतुर हैं, ग्रामीणों की मांगों व शिकायतों पर ध्यान नहीं देते और ना ही पंचायत कार्यालय में बैठते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, ग्रामीणों की माने तो पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी की शिकायत कई बार की जा चुकी है, बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे ग्राम पंचायत भाजी टोला में भ्रष्टाचार करने के मामले तेजी से दिनों दिन बड़ते जा रहे हैं।
- पिता की हो गई मौत तो नहीं मिल रहा पीएम आवास
ग्राम पंचायत भाजी टोला में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी इस कदर हावी है कि पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को भी अपात्र कर दिया जाता है और योजना का लाभ नहीं दिया जाता।जबकि अपने चहेतों,सगे संबंधियों व रिश्तेदारों को ही योजना का लाभ दिया जा रहा है, पीड़ित सोहन सिंह की माने तो उनके पिता का नाम पीएम आवास योजना में नाम शामिल था, लेकिन अब पिता की मृत्यु हो गई है, जिससे पंचायत द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा। पीड़ित ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय शांति कुमार का निधन कुछ दिनों पूर्व हुआ है, जबकि उनके नाम से पीएम आवास शासन द्वारा स्वीकृत कर दिया गया था, लेकिन अब उनकी मृत्यु हो जाने के बाद पीएम आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा,जबकि आज भी पीड़ित युवक कच्ची व जर्जर युक्त मकान में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से पीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।



