पक्की सड़क के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जल्द कार्यवाही ना होने की स्थिति में करेंगे आगामी चुनाव का बहिष्कार
डिंडोरी ब्यूरो। जर्जर सड़क मार्ग व कीचड़ भरे मार्ग से परेशान लोगों ने सड़कों पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शन किया, सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यह बात सही है की जोगी टिकरिया से बिजोरा,दुल्लोपुर व हिनौता तक पहुंचने वाली मार्ग आज भी जर्जर व कीचड़ युक्त है, इसी मार्ग से हर दिन स्कूल बच्चे सहित स्थानीय ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों को निपटा हैं,बावजूद पक्की सड़क बनाए जाने वर्षों बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही। बताया गया कि बैगा बहुमूल्य क्षेत्र है, जहां जानकारी व शिक्षा का अभाव लंबे समय से बना हुआ है। जिससे आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।शिकायत में उल्लेख किया गया की मांग के बाद भी वर्षों तक पक्की सड़क नहीं बनाई गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है, बावजूद जिम्मेदारों द्वारा पक्की सड़क बनाई जाने कोई पहल नहीं की जा रही, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
- सड़क नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे
आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में पुरुष ,महिलाएं सहित युवा जिला मुख्यालय पैदल मार्च कर पहुंचे थे, स्थानीय ग्रामीणों ने अपने अपने हाथों में तख्ती भी लेकर चल रहे थे, आक्रोशित ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारे भी लगाए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने ज्ञापन में उल्लेख भी किया गया कि अगर समय रहते पक्की सड़क का निर्माण कार्य जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराया जाता तो आने वाले चुनाव का लोग बहिष्कार करेंगे। नारेबाजी करते हुए स्थानीय सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मार्ग को पक्की करने की मांग की गई है। ताकि लंबे समय से बनी समस्या से लोगों को निजात मिल सके।



