रीठी में हुआ लोधी समाज के छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान

कटनी,दर्पण। गत दिवस रीठी के हाई स्कूल मे लोधी समाज द्वारा छात्र-छात्राओ का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संतोष पटैल द्वारा समाज के साथियो से संपर्क कर सहज रूप से कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए प्रतिभावान लगभग 85 छात्र-छात्राओ को कार्यक्रम मे सम्मलित कर अतिथियो के हाथो से मोमेन्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोधी समाज द्वारा अच्छे अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त करने वाले समाजिक सभी बच्चो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा बाई लोधी जनपद उपाध्यक्ष रीठी ने की। इस दौरान केशरी लोधी, बद्री प्रसाद लोधी, राकेश पटेल, नरायण पटेल, कंछेदी पटेल, कमलेश पटेल, उत्तम पटेल, सोनेलाल पटेल, सुंदर पटेल, राममिलन पटेल, छेदी पटेल, रमेश पटेल, भरत पटेल, चन्द्रभान पटेल, उदय पटेल, राजकिशोर पटेल, विजय पटेल के साथ समाज के अन्य लोगो की उपस्थिति रही।



