सात पेटी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

- शाहपुरा थाना क्षेत्रों में लंबे समय से चल रही है,अवैध शराब की बिक्री।
डिंडोरी दर्पण। जिले भर में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है,मुख्यालय सहित अंचलों में भी अवैध शराब तस्कर सक्रिय हैं, जो गांव गांव अवैध शराब की बिक्री करती आए दिन नजर आते हैं, लेकिन कार्यवाही ना होने से तस्करों के हौसले बुलंद है।अवैध शराब को लेकर शहपुरा थाना प्रभारी अखलेश दाहिया लगातार अवैध तस्करी कर रहे तस्करों के खिलाफ और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चला रहे हैं और एक के बाद एक अपराधियों को और तस्करों को दबोच ने का काम कर रहे हैं। शहपुरा पुलिस की टीम ने नौरोजाबाद से 7 पेटी देसी शराब मोटरसाइकिल में परिवहन करते एक तस्कर को शहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।गौरतलब है कि शराब तस्कर संजू उर्फ संजय पिता गणेश बागवान, व भैया ठाकुर पिता जगन सिंह ठाकुर निवासी मानिकपुर लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार कर रहा था, मुखबिर की सूचना पर माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय शाहपुरा के मार्गदर्शन में शाहपुरा पुलिस ने पुलिस ने पड़रिया कला और सचौली धनगांव के बीच तस्कर को धर दबोचा तथा तस्कर के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । कार्यवाही दौरान शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया , उप निरीक्षक बीएल तेकाम , प्रधानआरक्षक चंद्रशेखर चौबे , जुबेर अली, विपिन जोशी , संतोष यादव, आरक्षक श्याम तिवारी चालक संदीप चतुर्वेदी की अहम भूमिका रही ।



