जीवन दायनी नर्मदा नदी की सीना छलनी कर रहे रेत माफिया

- ठेकेदार के द्वारा दिनदहाड़े कराया जा रहा नर्मदा से अवैध खनन।
- करंजिया के पाटनगढ़ के पास नाके में इंट्री करा निकाल रहे वाहन।
डिंडोरी ब्यूरो। जिले में इन दिनों रेत ठेकेदार की मनमानी की चर्चा चारो तरफ चल रही है। जिले की रेत 03 खदानों को चिन्हित कर टेंडर किया गया था,जिसमे से फिलहाल दिवारी रेत खदान का अनुबंध हो पाया है, लेकिन सरकार के तमाम नियमो एवं कायदे कानूनों को ताक पर रखकर जिले भर में ठेकेदार के द्वारा अवैध खनन का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है। गौरतलब है कि करंजिया विकासखंड के मुसामुंडी में नर्मदा नदी के खादान स्वीकृत हैं किंतु अभी प्रक्रिया पूर्ण नही होने तक खनन बन्द हैं। लेकिन ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से नर्मदा नदी की सीना छलनी करते हुए आधा दर्जन से अधिक स्थानों में दिनदहाड़े खनन कर ट्रेक्टरों के माध्यम से परिवहन कराया जा रहा है।इस तरह से बेखोफ खनन एवं परिवहन होने से राजस्व,पुलिस एवं खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



