भाजीटोला पंचायत में रोजगार गारंटी के तहत ग्रामीणों को नहीं मिल रहा काम

सीसी सड़क निर्माण मैं पहुंचे दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने किया हंगामा।
डिंडोरी दर्पण न्यूज़। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजीटोला में ग्राम पंचायत द्वारा सीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।जिसमें मजदूरी करने गांव के सैकड़ों महिलाएं निर्माण स्थल पर पहुंच गई, लेकिन सीमित संख्या में मजदूरों की जरूरत को देखते हुए जिम्मेदारों द्वारा इतने महिलाओं को कार्य में लगाने से मना कर दिया, जिस पर महिलाओं ने हंगामा करते हुए रोजगार सहायक के घर को घेर लिया। लामबंद महिलाओं ने बताया कि पंचायत स्तर पर गांव के सैकड़ों मजदूरों को रोजगार गारंटी के तहत काम नहीं मिल रहा, जिससे सैकड़ों परिवारों में आर्थिक तंगी हो रही है। लामबंद महिलाओं ने सहायक सचिव के घर पर बैठे सरपंच को घेर लिया और पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध न करवाने के आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए।
- हंगामे के बाद शुरू हुआ सीसी सड़क का निर्माण।
रोजगार गारंटी के तहत पंचायत स्तर पर कार्य न मिलने के कारण सीसी सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने गांव के दर्जनों महिलाएं निर्माण स्थल पर पहुंच गई और जिम्मेदारों द्वारा निर्माण कार्य में सीमित मजदूरों की बात कहने पर हंगामा करने लगे और रोजगार सहायक के घर में बैठे सरपंच को घेर लिया। मामले की जानकारी मीडिया को दी गई, मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मी की समझाइश के बाद महिलाओं ने हंगामा करना बंद कर दिया, तब कहीं जाकर वापस सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाया। हंगामे के बाद और मीडिया की दखलअंदाजी से हंगामा कर रही सभी आधा सैकड़ा ग्रामीण महिलाओं को सीसी सड़क निर्माण कार्य में लगाया गया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत भाजीटोला में रोजगार गारंटी के तहत कार्यों की उपलब्धता ना होने के चलते सैकड़ों मजदूर को रोजगार नहीं मिल पा रहा, जिससे आर्थिक तंगी से ग्रामीण जूझ रहे हैं।



