डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

शनिवार से शुरू हो रही है नवरात्रि का पावन पर्व।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। शनिवार से शुरू हो रही दुर्गा उत्सव की तैयारियां आयोजन स्थलों पर जोरों से चल रही है। जिले के मूर्तिकार भी दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। नौं दिनों तक चलने वाले दुर्गा उत्सव आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बताया गया कि देश में लॉक डाउन से पहली बार किसी सार्वजनिक आयोजन को लेकर प्रशासनिक अनुमति मिल पाई है, जिसके बाद लोगों में और भी ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। जिले की मूर्तिकार भी दिन रात एक होकर दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं, क्योंकि आने वाले दिनों दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना करवाने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो जाएगा।

मूर्तिकार दशरथ राठौर ने बनाई दर्जनों प्रतिमाएं- जिले के प्रसिद्ध मूर्तिकार व पेंटर दशरथ सिंह राठौर के द्वारा जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी स्थित मृदु कॉलोनी में दर्जनों दुर्गा प्रतिमा की कलाकृति के द्वारा अनावरण किया गया है, जिसे देखने के लिए पहले से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। लेकिन इस साल कोरोनावायरस की महामारी के चलते महंगाई दरों में भी उछाल आई है, बावजूद प्रसिद्ध मूर्तिकार दशरथ राठौर के द्वारा दर्जनों दुर्गा प्रतिमा का अनावरण किया गया है। गौरतलब है कि श्री राठौर पिछले कई वर्षों से मूर्तिकार व पेंटिंग का काम करते आ रहे हैं, सामाजिक गतिविधियों में भी श्री राठौर का सहयोग मिलता रहता है, दुर्गा प्रतिमाओं को देखने पहुंचे लोगों ने शानदार कलाकृति की प्रतिमाओं को देख दशरथ राठौर की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88