दो स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

थाना प्रभारी प्रकाश बम्होरी की कार्यवाही
अरबिंद द्विवेदी लवकुशनगर। अनुविभाग के थाना प्रकाश बम्होरी द्वारा पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर सौरव एवं एसडीओपी लवकुशनगर पीएल प्रजापति द्वारा स्थाई वारंटी की तामीली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत थाना प्रभारी प्रकाश बम्हौरी स्वर्ण प्रभा दुबे द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो स्थाई वारंटी भागीरथ पिता रामसिंह ग्राम चंदौली जिला महोबा एवं भूरा साहू पिता शिवनारायण साहू ग्राम अभऊ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक स्वर्ण प्रभा दुबे थाना प्रभारी प्रकाशबम्होरी, सहायक उप निरीक्षक जेपी बागरी, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक पंकज यादव, आरक्षक हल्के प्रसाद, आरक्षक शिवम मिश्रा की अहम भूमिका रही।



