विधायक निधि से मानिकपुर गांव में बनाया गया यात्री प्रतिक्षालय

- प्रतिक्षालय में बैठकर यात्री कर सकेंगे वाहनों का इंतजार
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद पंचायत मुख्यालय में क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी ने विधायक निधि से एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया हैं। जहां पर अब यात्रीगण बैठ कर वाहनों का इंतजार कर सकेंगे।यात्रियों का कहना हैं कि प्रतिक्षालय ना होने से वाहनों के इंतजार करने में काफी परेशानी होती थी, यात्रियों को यहां वहां पेड़ के नीचे, होटल व अव्यवस्थित स्थान आदि में बैठकर वाहनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब यात्री प्रतीक्षालयतो बन जाने से सुविधा हुई है। जिससे अब जनपद मुख्यालय शहपुरा के साथ साथ करौंदी, बडखेरा, मानिकपुर में भी विधायक द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया हैं। आने वाले आगामी समय में विधायक निधि से ग्रामीण जनों को और भी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कहीं गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम द्वारा जिले के दर्जनों चिन्हित स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कर करवाया है ,इसी तर्ज पर शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी द्वारा भी यात्री प्रतिक्षालय बनवाए जाने की पहल अब की जा रही है।


