डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
21 अक्टूबर से देवी भागवत महापुराण का आयोजन

डिंडोरी दर्पण। नवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के अमरपुर जनपद के बाजार चौक में मां काली की स्थापना की गई है, जहां पर कथावाचक पौराणिक पंडित गोकरण महाराज द्वारा प्रतिदिन कथा का वाचन किया जाएगा। बताया गया कि आयोजन समिति द्वारा देवी भागवत महापुराण का आयोजन कराया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा भक्तों को पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। गौरतलब है कि आयोजन समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से बाजार चौक अमरपुर में सार्वजनिक मां काली की स्थापना कर भक्ति भाव से पूजा पाठ किया जाता रहा है, इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा देवी भागवत महापुराण का आयोजन कराया जा रहा है।



