डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जांच में भ्रष्टाचार सिद्ध होने के बाद भी जमा नहीं हो रही वसूली की राशि

  • मृत व्यक्तियों के नाम से 55 माह तक निकाली गई खाद्यान्न।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान 401 में तत्कालीन में पदस्थ सेल्समैन बृजलाल रजक सहित दो अन्य सेल्समैन के द्वारा 55 माह तक मृत व्यक्तियों के नाम के लिए आई राशन का बंटाधार कर दिया गया। मामले की जानकारी लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत जिला कलेक्टर से करते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी, शिकायत की जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नितिन जयसवाल के द्वारा करवाया गया, जिसमें पाया गया कि जनवरी 2015 से जुलाई 2019 तक, कुल 55 माह का राशन अवैध रूप से सेल्समैन ने कालाबाजारी करते हुए बेचा है।बताया गया कि प्रतिमाह 20 किलो चावल व 15 किलो गेहूं के हिसाब से 55 माह तक प्रशासन स्तर से खाद्यान्न का आवंटन होता रहा, जिसमें कुल 11 क्विंटल चावल व 8. 25 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी करना सामने आए है। जिसमें बाजार दर से वसूली की जानी थी, लेकिन वसूली के आदेश के महीनों बाद भी संबंधित लोगों ने वसूली की राशि राजस्व में जमा नहीं कराई है, जिसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88