बीज न मिलने से किसान परेशान दफ्तरों के लगा रहे चक्कर


डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय अमरपुर के कृषि कार्यालय से क्षेत्रीय ग्रामीण किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा, जिससे किसान परेशान है। बताया गया कि किसान पिछले चार पांच दिनों से सुबह से शाम तक अपनी खेती किसानी काम छोड़कर बीज लेने के लिए कृषि कार्यालय का चक्कर काटते हैं,लेकिन किसानों को बीज का वितरण जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा, जिससे किसान परेशान हैं।कृषि कार्यालय बीज लेने पहुंचे किसानों की माने तो कृषि कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारीयों की लापरवाही के कारण वितरण नहीं किया जा रहा।
- शिकायत के बाद भी नहीं हुई पहल।
कृषि कार्यालय पहुंचे किसानों को बीज न मिलने से परेशानी हो रही थी, समस्या की शिकायत जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से किसानों द्वारा की गई, लेकिन शिक़ायत के बाद भी बीज का वितरण जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया गया। गौरतलब है कि एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा कृषि के उत्पादकों को बढ़ाने में जोर दे रही है, किसानों की आय दूगनी करने पर लगातार प्रयासरत है,तो वहीं दूसरी ओर कृषि कार्यालय में बैठे अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।



