मध्य प्रदेशरीवा दर्पण

एकतरफा प्रेम में युवती की हत्या से हड़कंप

रीवा। एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र का बताया गया है। डीएसपी डीपी सिंह ने बताया कि 18 साल की कल्पना वर्मा जो मूलतः शंकरगढ़ उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, जो अभी हाल फिलहाल अपने ननिहाल अतरैला थाना क्षेत्र के भिटौआ टोला में रह रही थी। बीती शाम गांव के ही रमाशंकर वर्मा ने गांव के पास जंगल में ले जाकर 18 वर्ष की कल्पना वर्मा को गले में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में कल्पना वर्मा की मौके पर मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी रमाशंकर वर्मा जंगल की तरफ भाग गया था। घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद रीवा एसपी राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घेराबंदी करके जंगल से आरोपी रमाशंकर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जानकार बताते हैं कि पूरा मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और आरोपी रमाशंकर वर्मा मृतिका कल्पना का रिश्तेदार भी है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88