डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सडक निर्माण, कंटूर ट्रंच, तालाब, नाडेफ टाका सहित उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

लापरवाही पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश

डिंडोरी दर्पण।कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने बुधवार को ग्राम गुतली में जनपद पंचायत मेंहदवानी और शहपुरा के मुख्य मार्ग को जोडने वाली सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उक्त सडक का निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर ने सडक निर्माण का कार्य धीमी गति से होने के कारण कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को सडक का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूरा करना होगा और पुल-पुलियों का भी निर्माण करना होगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विष्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विष्वकर्मा, कार्यपालन यंत्री आरईएस, कार्यपालन यंत्री पीआईयू सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • सिलठार में विकास कार्याें का किया गया निरीक्षण।
    कलेक्टर ने ग्राम सिलठार में नवीन तालाब निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब का निर्माण गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे तालाब में जल भराव की क्षमता बढे, लोगों को निस्तार के लिए पानी उपलब्ध हो और तालाब में उतरने के लिए सीढियां बनाई जाए। कलेक्टर ने सिलठार में वर्मी कम्पोस्ट के टाकों का भी निरीक्षण किया। किसानों से जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली। उन्हांेने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाए। वर्मी कंपोस्ट टाकों में छाया का प्रबंध किया जाए। कलेक्टर ने इस दौरान ग्रामीणों से सामाजिक सुरक्षा पेंषन, प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन निर्माण की स्थिति, खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने इसके बाद ग्राम पंचायत में कंटूर ट्रंच के निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्याें को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। कंटूर ट्रंच का निर्माण होने से वर्षा का जल भूमिगत होगा, इससे भू-जल स्तर बढेगा। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के कार्याें में मजदूरों की संख्या बढाने के निर्देष दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार मिल सके।
  • बीएमओ मेंहदवानी को जारी होगा नोटिस।
    कलेक्टर ने बीएमओ मेंहदवानी को नोटिस जारी करने तथा एएनएम उप स्वास्थ्य केन्द्र सिलठार का वेतन काटने के निर्देष दिए हैं। उप स्वास्थ्य केन्द्र सिलठार में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर नहीं पाई गई और एक्सपाइरी दवाईयां मिली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए बीएमओ को नोटिस और एएनएम का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र सिलठार में दवाईयां, टीकाकरण की स्थिति, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य तथा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्न्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलठार में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88