डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गौरा कन्हारी में बिना निर्माण कार्य करवाए ही निकाली गई लाखों की राशि

पैसे आहरण के वर्षों बाद भी नहीं कराया जा सका निर्माण कार्य।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा कन्हारी में सरपंच, सचिव व उपयंत्री द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि कन्हारी में पूर्णतः बैगा समाज के लोग निवासरत है, जहां जानकारी व शिक्षा का अभाव लंबे समय से बना हुआ है, जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए पंचायत कर्मी मनमानी कर रहे हैं और बिना निर्माण कार्य कराए ही लाखों रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया है।बताया गया कि वर्ष 2016-17 में बैगाटोला कन्हारी से हाई स्कूल पहुंच मार्ग तक सीसी सड़क निर्माण कार्य कराने के नाम पर लगभग पांच लाख रुपए की राशि का आहरण मनमानी पूर्वक कर लिया गया,जबकि निर्माण कार्य जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ है, स्थानीय लोगों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

  • बिना फार्म को कर दिया लाखों का भुगतान।

समनापुर जनपद के ग्राम गौरा कन्हारी में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी इस कदर हावी है कि फर्जी फार्म को लाखों रुपए का भुगतान बिना निर्माण कार्य कराए ही कर दिया गया है। जबकि स्थानीय ग्रामीणों को कच्ची व दलदल भरी मार्गों से आवागमन करने में काफी परेशानी होती है ,खासकर बरसात के मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।बताया गया कि एमएस पंचमुखी ट्रेडर्स के नाम पर लाखों रुपए के फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण कर ली गई, जबकि वर्तमान में सीसी सड़क का निर्माण कर अभी तक अधुरा पड़ा हुआ है, फर्जी ढंग से राशि आहरण करने के मामले में मीडिया कर्मियों को भी जिम्मेदारों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88