डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खुला ट्रांसफार्म से बनी हादसे की आशंका

  • व्यवस्थित करने नहीं हो रही कोई पहल।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड के पास लगी ट्रांसफॉर्म से लोगों को खतरा बना हुआ है, खुले क्षेत्र में लगे ट्रांसफॉर्म को सुरक्षित करने विभाग के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही, जिससे मवेशियों सहित स्थानीय लोगों को काफी खतरा बना हुआ है। बताया गया कि आए दिन ट्रांसफार्म से विद्युत की चिंगारियां निकलती है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है,बावजूद ट्रांसफर को व्यवस्थित करने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है,जिससे वर्षों से यूं ही खुले आसमान के नीचे ट्रांसफॉर्म लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुलें ट्रांसफॉर्म को सुरक्षित करने या ट्रांसफार्म को व्यवस्थित ढंग से लगवाने की पहल ना करना सवाल खड़ा कर रहा है। लोगों की माने तो समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है ,कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मौखिक रूप से ट्रांसफार्म को व्यवस्थित करवाने की मांग भी की गई, बावजूद विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। लोगों ने जल्द से जल्द खुले ट्रांसफार्म को व्यवस्थित करवाए जाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88