अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दैनिक भास्कर समूह द्वारा ममता बालगृह के बच्चों को दी गयी डाईनिंग टेबल की सौग़ात

अनुपपुर से विकास ताम्रकार की खबर

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बच्चों के साथ किया जलपान दैनिक भास्कर समूह के संवेदनशील सहयोग की कलेक्टर ने की सराहना बाल गृह का निरीक्षण कर बच्चों का लिया हाल।

लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ द्वारा सतत रूप से समाज को सही दिशा दिखाने, विकास कार्यों को गति प्रदान करने एवं जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को शासन प्रशासन के सामने लाकर निदानात्मक कार्यवाही हेतु सक्रिय भूमिका निभाई जाती रही है। उक्त कर्तव्य के निर्वहन के साथ-साथ अनूपपुर ज़िले में दैनिक भास्कर मीडिया समूह द्वारा ममता बाल गृह में निवासरत बच्चों हेतु डाईनिंग टेबल एवं कुर्सियाँ प्रदान की गयी। उक्त डाईनिंग टेबल में बच्चों के साथ कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जलपान किया एवं बच्चों से चर्चा कर आवास, खानपान एवं शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री ठाकुर ने दैनिक भास्कर समूह के संवेदनशील सहयोग की सराहना करते हुए कहा यह सहयोग समाज के समक्ष उत्कृष्ट उदाहरण है कि ख़ुशहाल एवं समृद्ध परिवेश के निर्माण हेतु हमें स्वयं के साथ-साथ अपने आस पास स्थित समस्त प्राणियों, पर्यावरण, प्रकृति द्वारा प्रदत्त समस्त अवयवों की देखभाल कर अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। सशक्त समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है कि हर व्यक्ति अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करे। कलेक्टर श्री ठाकुर द्वारा ममता बाल गृह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आपने बाल गृह संचालक एवं सम्बंधित स्टाफ़ से खाद्य, साफ़ सफ़ाई एवं अन्य सुविधाओं के सम्बंध में पूँछतांछ कर आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए समस्त सावधानियों एवं उपायों का पालन करने एवं बच्चों को भी सतत रूप से जागरूक करते रहने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा, विजय डहेरिया, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण मंज़ुशा शर्मा, संपादक दैनिक कीर्ति क्रांति मनोज द्विवेदी, दैनिक भास्कर समूह के ज़िला प्रतिनिधि मुकेश मिश्रा, राजनगर प्रतिनिधि सुमिता शर्मा, दीपक सिंह सहित ममता बाल गृह के संचालक, सहायक स्टाफ़ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88