उप स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन में आई दरारें
ठेकेदार ने घटिया सामग्री से बना दिया उप स्वास्थ्य केंद्र
रिपोर्टरबिंजन श्रीवास कटनी/ रीठी दर्पण

शासन द्वारा स्वीकृत किए गए उप स्वास्थ्य केन्द्रो के नवीन भवन निर्माण में अधिकारीयो की मिलीभगत से ठेकेदार ने घटिया सामग्री से भवन का नमूना बना कर खड़ा कर दिया है। बताया गया कि उक्त नवीन भवन का अभी उद्घाटन भी नही हुआ और भवन मे दरारें आ गई है।
जानकारी के मुताबिक रीठी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदाना में हुए उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में भारी धांधली की गई है। लोगो का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो से साठगांठ कर ठेकेदार ने भवन निर्माण के नाम पर मानकों को दफन कर घटिया किस्म की सामग्री लगाकर निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। जबकि नवीन भवन का अभी उद्घाटन भी नही हुआ और भवन की दिवारों मे दरारें आ गई है। जिन्हे अब पुट्टी कर छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।
गड्ढे में बना दिया भवन
ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस स्थान पर गहरा गड्ढा था उसकी स्थान पर विभाग द्वारा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। जिससे निर्माण स्थल की जमीन धंसने लगी है और भवन के बाहर बनी पट्टी मे दरारे आना शुरू हो गई है।
निर्माण स्थल पर बोर्ड तक नही
शासन ने निर्माण कार्य की शुरुआत पर ही स्वीकृत राशि, योजना, वर्ष को दर्शाता हुआ स्थल पर बोर्ड लगाने के निर्देश जारी कर रखे है। लेकिन गोदाना मे हुए निर्माण मे ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण स्थल पर बोर्ड नही लगवाया गया। जिससे लोगो को सही जानकारी न मिल सके। ग्रामीणो ने उक्त नवीन भवन का बारीकी से जांच कर दोषियो पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



