मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

दो दिवसीय नगर भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

मण्डला। रविवार को मण्डला नगर भाजपा द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मण्डला में नगर भाजपा कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। नगर भाजपा के मीडिया प्रभारी सावन चैरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया कि उक्त 2 दिवसीय नगर भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम का शुभारंभ भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके जी, मण्डला विधानसभा विधायक देवीसिंह सैयाम जी की उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत नगर भाजपा अध्यक्ष अनुराग चैरसिया एवं महामंत्री सुदीप ब्रजपुरिया द्वारा किया गया।

उक्त 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में 10 सत्रों का आयोजन होना है जिसके चलते का प्रथम दिवस 5 सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके एवं अध्यक्षता देव सिंह सैयाम विधायक मण्डला द्वारा की गयी। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता राजेश पाठक एवं अध्यक्षता जमुना रजक, तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता दुलीचंद उरैती वरिष्ठ कार्यकर्ता डिण्डौरी एव अध्यक्षता श्रीमति सुषमा मिश्रा, चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता अंजनी तिवारी एवं अध्यक्षता रितेश राय व पचम सत्र में मुख्य वक्ता शिवराज शाह शिवा भैया एवं अध्यक्षता दिनेश चैधरी द्वारा की गई। सभी सत्रों के मुख्य वक्ताओं द्वारा उक्त 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी कार्यकर्ता को पार्टी की रीतिनीति से अवगत कराया जाकर पार्टी द्वारा देशहित में किये गये कार्यो के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष जयदत्त झा ने किया। उक्त 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, पार्षद, नगर कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित भाजपा नगर के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुये।

प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिवस सोमवार को पुनः 5 सत्रों का आयोजन किया गया जिसके तारतम्य में आज पष्ठम सत्र के मुख्य वक्ता सुधीर कसार एवं अध्यक्षता श्रीमति मंजू कछवाहा द्वारा की गयी इसी तारतम्य में सप्तम सत्र के मुख्य वक्ता प्रफुल्ल मिश्रा एवं अध्यक्षता अशोक गोयल, अष्ठम सत्र में मुख्य वक्ता रतन ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एव अध्यक्षता सुदीप चैरसिया, नवम सत्र में मुख्य वक्ता उमेश शुक्ला जी एवं अध्यक्षता सुश्री शशि पटैल व दशम सत्र में मुख्य वक्ता देव सिंह सैयाम विधायक मण्डला एवं अध्यक्षता लोचन नंदा द्वारा की गई। उक्त 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में 10 सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा का इतिहास और विकास, भाजपा एवं हमारा दायित्व, आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, पिछले 6 वर्षो मे हुये अंत्योदयी प्रयत्न, हमारा विचार परिवार, सोशल मीडिया का प्रभारी उपयोग, भाजपा की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, व्यक्तिगत विकास, हमारी कार्यपद्वति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित विषयों पर सभी प्रमुख वक्ताओं ने अपना उद्बोधन देकर नगर भाजपा के सभी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया। उक्त 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन के अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष अनुराग चैरसिया द्वारा उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया। नगर भाजपा के 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा नगर के सभी बूथ अध्यक्ष, पार्षद, नगर कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित भाजपा नगर के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88