नगर की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझोता नहींः निगमायुक्त

कटनी दर्पण। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण -2021 की तैयारियों के संबंध में मिशन नंबर वन – मध्यप्रदेश हेतु 9 दिवसीय थीम के तहत निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा राजाना ही निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक नगर के विभिन्न स्थलों में स्वच्छता गतिविधियों का संचालन किया जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ बनानें हेतु प्रयास किये जा रहे है। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं संचालनालय के अन्य अधिकारी वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से मैदानी स्तर पर क्रियान्वित की जा रही स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की गतिविधियों पर विचार विमर्श कर निकाय स्तर पर अनुभव का आदान प्रदान किया जा रहा है।
निर्धारित आठवे दिवस स्वच्छ, सुन्दर बस स्टेण्ड थीम के अन्तर्गत आयोजित की जानें वाली गतिविधियों बस स्टेण्ड की सफाई व्यवस्था, बस स्टेण्ड स्थित सार्वजनिक शौचलय की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था के तहत निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा आज प्रातः 07ः00 बजे से निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बस स्टेण्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो दिवस पूर्व प्रातःकालीन निरीक्षण के दौरान बस स्टेण्ड की सफाई व्यवस्था हेतु दिये गए निर्देशों का पालन न किये जानें व बस स्टेण्ड प्रांगण की सफाई व्यवस्था में कमी पाये जानें पर स्थानीय वार्ड दरोगा एवं सफाई अमले को जमकर फटकार लगाते हुए रोजाना ही निर्धारित समय पर बस स्टेण्ड की सफाई व्यवस्था पूर्ण किये जानें हेतु निर्देशित किया।
बस स्टेण्ड प्रांगण स्थित सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान शौचालय पर स्थापित फीडबैक मशीन का निरीक्षण किया जाकर शौचालय उपयोग के बाद नगारिकों को फीडबैक दर्ज करनें हेतु प्रेरित करनें, शौचालय की रोजाना साफ-सफाई करानें तथा कीटनाशक दवा का छिडकाव किये जानें सहित शौचालय की अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण किये जानें हेतु निर्देशित किया गया।
आज प्रातः थीम के तहत यात्री प्रतिक्षालय एवं शौचालय परिसर एवं आसपास के पूरे क्षेत्र की फायर वाहन के माध्यम से फर्श की धुलाई एवं सफाई का कार्य किया गया। यात्रियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा हेतु वाटर फिल्टर एवं उसके आसपास के क्षेत्र की निरंतर सफाई किये जानें, यात्री प्रतीक्षालय एवं अंदर परिसर में टू व्हीलर वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगानें हेतु शौचालय के पास परिसर में रैलिंग लगवानें व आवश्यकतानुसार रिपेयरिंग कार्य कराये जानें, बस स्टेण्ड के रंग रोगन का कार्य कराये जानें, शौचालय के बाहरी परिसर में मार्ग पर अवैध रूप से रखे दो टपरों को शीध्र हटानें एवं बस स्टेण्ड की संुदरता को दृष्टिगत रखते हुए सिर्फ हॅाकर्स जोन के निर्धारित स्थलों में ही नियमानुसार दुकान लगानें के निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए।
बस स्टेण्ड परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर बस पार्किंग स्थल पर बसों के नीचे के कचरे की रोजाना सफाई कराये जानें, बस स्टेण्ड में बसों की धुलाई पर अंकुश लगाये जानें तथा बसों की पार्किंग हेतु नीति निर्धारण किये जानें के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, सहायक यंत्री सुनील सिंह पवन श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी आदेश जैन, महेन्द्र सिंह परिहार, प्रशांत परौहा, प्रदीप सिंह सोलंकी, संजय कावडे सहित एम.एस.डव्ल्यू एवं ओम सांई विजन टीम के सदस्यों की उपस्थिति रही।



