कृषि कानून के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कटनीदर्पण। किसान आंदोलन के समर्थन में बसपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के निर्देश में महेंद्र सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कचहरी चौराहे पर एकत्रित होकर किसान सदस्यों ने नये कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सरकार को आगाह किया कि अगर केंद्र सरकार द्वारा तीनो काले कानून को जल्दी वापस नहीं लिया गया । तो सरकार के द्वारा किसानों के खाते मे जो किसान सम्मान निधि छ: , छ:हजार रूपये दिए गए थे।
उसे जिले के जागरूक किसानों द्वारा सामूहिक रूप से सम्मान निधि लौटा दी जाएगी ।
उपस्थित रहे
इस दौरान कृष्ण कुमार दहिया , जिन्ना लाल कुशवाहा , पुरुषोत्तम कुशवाहा , नरेंद्र कोरी , मोहित सुहाने ,चंद्रभान वर्मा, मिस्त्री साहू आदि मौजूद रहे



