जबावदार नहीं दे रहे स्वच्छता पर ध्यान

सकवाह पंचायत भवन के पास ही पसरी गंदगी
मण्डला। ग्राम पंचायत सकवाह विकास खण्ड मण्डला, जो की मुख्यालय की नजदीकी ग्राम पंचायत है। यहां पंचायत के सामने की गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, यहां पंचायत भवन को पुताई कराकर चमन तो किया जा रहा है । पर पंचायत के आस-पास फैली गंदगी पर पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। जब पंचायत के पास यह आलम है तो गांव के अन्दर क्या स्थिति होगी ? यह गंदगी देखकर अनुमान लगाया जा सकता है। जानकारी अनुसार यहां पर पंचायत द्वारा साफ -सफाई नही करायी जाती ना ही पंचायत के पास नालियों को पक्की बनायी गयी, नाली कच्ची होने के कारण पानी सही तरीके से निकल पाता है एवं झाड़ियां एवं गाजर घास पनपती रहती है, जिससे नालियां बजबजाती रहती है। जिसके चलते गांव मे संक्रमण फैलने का पूरा अंदेशा बना हुआ है। अगर इस बिषय मे गांव के लोग पंचायत के सरपंच या सचिव को बोलते हैं। तो वे बातों को टाल देते हैं। और सफाई पर ध्यान नहीं देते।
ग्राम पंचायत भवन का रंग रोगन तो कराया जा रहा है पर क्षेत्र मे यहां तक की पंचायत भवन के आस-पास फैली गंदगी पर पंचायत के जबावदार नही ध्यान दे रहे हैं। अब ग्राम के लोगों ने यह मानसिकता बना लिये है कि अब इसका जबाव पंचायत चुनाव के समय दिया जावेगा। क्योंकि इस पंचबर्षीय मे साफ-सफाई ( स्वच्छता) के मामले मे पंचायत बौनी साबित हुई है।



