किसान कृषि बिल को निरस्त करने कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक पार्टियों ने सौपा ज्ञापन

नारायणगंज। कांग्रेस, गोड़वाना , युवा शक्ति संगठन एवं सहयोगी युवा के नेतृत्व मे महामहिम राष्ट्रपति के नाम माननीय तहशीलदार को ज्ञापन सौपा गया, जिसमे मंडी सदस्य मुल्लू मरावी ने कहाँ कि केंद्रसरकार किसानो के साथ छल कर रही है, लॉलीपॉप दिखा दिखा कर पूंजीपतियों के जेब भरे जा रहे है, और गरीब किसानो के जेब काटे जा रहे है,तो गांव गांव जाकर किसानो को सचाई से अवगत कराया जाएगा और किसानो के सम्मान मे उग्र अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा, कहाँ कि केंद्रसरकार अंबानी अदानी जैसे उद्योगपतियों की कटपुतली बन चुकी है, जैसा वो चाहेंगे देश मे वैसा ही हो रहा है, जो किसानो का समर्थन नहीं करता है, कृषि मंडी सदस्य मुल्लू सिंह मरावी ने कहा कि किसान कृषि बिल किसानो के हित का बिल नहीं है, इसे केंद्र सरकार जल्द निरस्त करें, और ऍमएसपी के लिए नया कानून लाये क्योंकि किसान एक फसल को लगाने मे शुरू से लेकर अंतिम तक कितना खर्च लगता है, और उसे उसका असली दाम कितना मिलता है, कई बार तो किसान मूल खर्च भी नहीं मिल पाता है, अब केंद्र ने कानून लाकर खुद मूल्य निर्धारण कि बात कही है, मुल्लू सिंह मरावी गुलाब सिंह परस्ते, मनमोहन सिंह , दुर्गेश सिंगरौरे मगन सोनी, धनी परस्ते और भी बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे



