खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

 जबलपुर के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का हुआ शुभारंभ

जबलपुर संवाददाता। जबलपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है गौरतलब है कि अब कोरोना वायरस का संक्रमण शहरी एवं ग्रामीण अंचलों की ओर भी अपना पैर पसारता जा रहा है। जिले के कई गांवों से अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीज निकलकर सामने आ रहे है महामारी अब गांव गांव में पैर पसार चुकी है कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए माढ़ोताल क्षेत्र में जिले ही नहीं बल्कि महाकौशल क्षेत्र के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का आज रविवार 09/05/2021 को शुभारंभ हुआ। वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र स्थित डी-मार्ट आई टी आई मे स्थापित इस कोविड केयर सेंटर को जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जनसहयोग से तैयार किया गया है। अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त इस ‌कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ होने के बाद जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जिले के सभी विधायकों और अधिकारियों ने यहां की गई व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान कोरोना की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जिले में एक बड़े कोविड केयर सेंटर की आवश्यकता जिले के महसूस की जा रही थी जिसके तारतम्य में सांसद एवं जिले के सभी विधायक के प्रयासों से माढ़ोताल क्षेत्र स्थित डी-मार्ट में जगह चिन्हित कर 500 बेड का अत्याधुनिक कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया। सभी की भागीदारी से अल्प समय में तैयार इस कोविड केयर सेंटर की शुरूआत में ही 43 कोरोना संक्रमितों ने यहां अपना उपचार कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस कोविड केयर सेंटर में एसिम्टोमेटिक या कोविड के कम लक्षण वाले मरीजों को रखा जायेगा। वर्तमान में 50 बेड ऑक्सीजन कंसंटेटर लगे हैं और धीरे-धीरे इसका विस्तार भी किया जायेगा। इस कोविड केयर सेंटर में नर्सिंग स्टॉफ की व्यवस्था भी की गई है। प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों का भी सहयोग मिला है उनके द्वारा चिकित्सकों की व्यवस्था की गई  हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88