जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पेंशनर्स करेंगे दिल्ली कूच

जबलपुर। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राउत जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सिंह राजावत जी ने आज संस्कारधानी जबलपुर के ई . पी . एफ . पेंशन धारियों को संबोतिध करते हुए कहा कि हमारा संघर्ष पूरे देश में 27 राज्यों में फैल चुका है , और धीरे धीरे राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त करता जा रहा है । हमें न्यूनतम 750 रूपये प्रतिमाह पेंशन एवं मंहगाई भत्ता चाहिए एवं पेंशनरो के उचित ईलाज की व्यवस्था सहित चार सूत्री मांगो को लेकर हमारा संगठन 8 अगस्त 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद करने जा रहा है , और हम अंतिम सांस तक इस संघर्ष को आगे बढाते रहेंगे । हमारा भारत सरकार से अनुरोध है कि हम न्यूनतम पेंशनधारियों की मांगो को पूरा करे । साथ ही निर्णय लिया गया है कि ई.पी.एफ. के सभी संभागीय हेडक्वाटरों में श्रृंखलाबद्ध आंदोलन करेंगे । जबलपुर के इस मिलन समारोह में वन विकास निगम , सरस्वती शिक्षा मंदिर , ए.सी.सी. , बर्न कंपनी , सड़क परिवहन निगम एवं अन्य संस्थाओं के पेंशनर्स इस कार्यक्रम में मौजूद थे , जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमति शोभा ताई आरस , मुख्यसमन्वयक पश्चिम भारत महिला फ्रंट सौ . सरिता नारखेड़े , सहकोषाध्यक्ष भानुदास नारखेडे , बलवंत सिंह गुर्जर , रंजीत लखेरा , धनराज सोनकर , बी . एम . चतुर्वेदी , रवि तिवारी , आर . के . गुप्ता , पी . एन . तिवारी सहित सैंकड़ों की संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88