डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अधूरा पड़ा सीसी सड़क निर्माण को नहीं किया जा रहा पूरा

निर्माण कार्य पूरा बता कर निकाली गई है लाखों की राशि।

डिंडोरी/समनापुर दर्पण। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेघोरी मैं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने का मामला सामने आया है।बताया गया कि साल 2017 में बेनीराम के घर से बाबा तालाब तक सीसी सड़क बनाने के नाम पर लगभग सात लाख रूपए की राशि का आहरण मनमानी पूर्वक कर लिया गया, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है।आरोप लगाया गया कि निर्माण कार्य के नाम से निकाली गई राशि का दुरुपयोग करते हुए, निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। बावजूद पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा अधूरा मार्ग को पूरा करने कोई पहल नहीं कर रहे। स्थानीय लोगों ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

भ्रष्टाचारियों के ऊपर आखिर कब होगी कार्यवाही।

वैसे तो जिले भर में इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ कर प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए मिलीभगत से निर्माण कार्य को पूरा बताते हुए राशियों के आहरण मनमानी पूर्वक कर लिए गए हैं। मामले की जानकारी लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी की जाती है ,लेकिन शिकायत के बाद भी ना तो वसूली के नोटिस जारी होते हैं और ना ही निर्माण कार्य को पंचायत द्वारा पूरा कराए जाते,बावजूद भ्रष्टाचारियों के ऊपर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती। साल्हेघोरी ग्राम पंचायत में की गई भ्रष्टाचार कि वर्षों बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही और ना ही अधूरा पड़ा सीसी सड़क मार्ग को पूरा कराया जा रहा। जिससे जाहिर होता है कि यह खुला भ्रष्टाचार जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मिलकर की जा रही है,जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय लोगों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88