अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना टीकाकरण के लिए जिला तैयार

अनूपपुर से विकास ताम्रकार। प्रथम चरण में 3174 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा टीका
टीकाकरण की तिथि एवं समय की सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मी को दी जाएगी पूर्व सूचना
प्रेस ब्रीफ़िंग में मीडिया को टीकाकरण की प्रक्रिया एवं चरणो से कराया गया अवगत

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस ब्रीफ़िंग में मीडिया प्रतिनिधियों को कोरोना वैक्सिनेशन के प्रथम चरण की प्रक्रिया, तैयारी एवं अन्य सम्बंधित विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कलेक्टर ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। जिसमें निजी एवं शासकीय हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा वे लोग जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं, उनका वैक्सिनेशन किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीन को अन्य सभी ज़रुरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीडी सोनवानी ने बताया कि प्रथम चरण के लिए 3174 स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीयन किया गया है। जिसमें शासकीय व निजी चिकित्सालयों में पदस्थ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं ऊषा सहयोगिनी भी शामिल है। डॉ सोनवानी ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिले में 300 स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। वैक्सिनेशन की प्रक्रिया 1 सप्ताह के अंदर प्रारम्भ होना प्रस्तावित है। यह प्रक्रिया प्रथम चरण में 5 दिन में सम्पन्न होगी। इस हेतु 10 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। आपने बताया कि वैक्सीन के संग्रहण एवं वितरण हेतु तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 1 दिन में 100 टीके का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार वैक्सीनेशन पूरा करने के लिए 28 दिन के अंदर एक व्यक्ति द्वारा वैक्सीन की 2 खुराक ली जानी चाहिए। कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है। टीकाकरण हेतु चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों को दिन, समय एवं सम्बंधित टीकाकरण केंद्र की पूर्व जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। टीकाकरण के पूर्व सम्बंधित व्यक्ति की पहचान आवश्यक दस्तावेज़ों के माध्यम से की जाएगी। टीकाकरण केंद्र में प्रतीक्षा स्थल में दस्तावेज़ों की जाँच, दूसरे कक्ष में टीकाकरण तथा तीसरे कक्ष में टीकाकरण के पश्चात आधे घंटे का विश्राम होगा। आधे घंटे के ऑब्ज़र्वेशन के बाद ही सम्बंधित व्यक्ति अपने घर जा सकेंगे। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर, लाभार्थी को अपने मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा। वैक्सीन की सभी खुराक देने के बाद, एक क्यूआर कोड-आधारित प्रमाण पत्र भी उनके नंबर पर भेजा जाएगा। डॉ सोनवानी ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार पहले से संक्रमित होने के बावजूद वैक्सीन की पूरी खुराक लेना आवश्यक है, क्योंकि यह एक मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने में मदद करेगा। हालाँकि संक्रमित व्यक्तियों को लक्षण खत्म होने के 14 दिन बाद तक वैक्सीनेशन स्थगित करना चाहिए। कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि जैसी बीमारियों से ग्रसित अथवा इनमें से एक या एक से अधिक स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले व्यक्तियों को उच्च जोखिम वाली श्रेणी माना गया है। ऐसे व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीनेशन कराने की आवश्यकता है। प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान नोडल अधिकारी कोरोना नियंत्रण डॉ आर॰पी॰श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह ज़िला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ एस॰सी॰राय, डीपीएम डॉ शिवेंद्र द्विवेदी सहित अनूपपुर ज़िले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88