देशभक्ति फाउंडेशन के समाजसेवी भैया सरकार उर्फ गोविंद श्रीवास ने थामा पार्टी का दामन

750 बिस्तर का मेडिकल कालेज के लिए केजरीवाल के बिजली आंदोलन के तर्ज पर करेंगे आंदोलन

बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष लिया संकल्प
12 को सैकड़ो नागरिक नेतृव में लेंगे आप की सक्रिय सदस्यता
सिवनी। आम आदमी पार्टी का कारवां सिवनी जिले में बढ़ने लगा है पिछले 2 माह में सैकड़ों साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है जिसमे प्रमुख रूप से छपारा से भाजपा नेता दिलीप चौरसिया के नेतृत्व में 2 दर्जन लोगों ने सदस्यता ली है।
आप के इंजी. रमेश चौहान ,अलीम अंसारी की प्रमुख भूमिका रही।
रमेश चौहान मैकेनिक इंजी नियर है प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनी में अपनी सेवाएं देने के बाद जे.सी.बी पोकलैंड के मेंटेनेंस की मशहूर सर्विस उपलब्ध कराते है।
वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से करण शाह व देवी उइके प्रमुख रूप से है जिनके साथ भी सैकड़ो साथी आप मे आये है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रनिर्माण अभियान के तहत पूरे जिले से 4800 सदस्यों ने अभी तक सक्रिय सदस्यता ली है।
आज शहर के प्रबुद्ध समाजसेवी देशभक्ति फाउंडेशन के सदस्य भैया जी सरकार के नाम से मशहूर गोविंद श्रीवास्तव ने भी 750 बिस्तर के मेडिकल कालेज की लड़ाई जनांदोलन के माध्यम से सिवनी की आवाम का सपना पूरा करने सिवनी के अपने हजारो समर्थको की राय लेने के बाद पूर्ण रूप से आप के हो गए जिन्होंने संगठनमंत्री सीनियर अधिवक्ता याह्या आरिफ कुरैशी, जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह सनोडिया जिले के मीडिया प्रभारी राजेश पटेल के साथ देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष केजरीवाल के बिजली आंदोलन की तर्ज पर आमरण अनशन शुरू कर जिले की जनता का समर्थन जुटा सरकार से 750 बिस्तर का मेडीकल कालेज का सपना सिवनी की आवाम को यथा शीघ्र दिलवाने का संकल्प लिया।
आप की ओर से जारी प्रेस विघ्प्ति में जिला मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि सिवनी में विगत 26 नवम्बर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नगरवासियों से हिसाब दो जबाब दो यात्रा के माध्यम से सभी 24 वार्डो में जनता की प्रमुख समस्याओं पर वन टू वन मुलाकात कर रहे है। जिसके बाद जनता ने कइयों छोटे बड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी को विपक्ष की भूमिका जिम्मेदारी निभाने का विश्वास जताया है। इसी के तहत सिवनी नगरपालिका सीमा के अंदर व बाहर चिन्हित अवैध कालोनी में रजिस्ट्री करवा चुके आवासीय प्लाट,भूखंड/मकान के राजस्व विभाग द्वारा नामान्तरण व भवन निर्माण की अनुमति को जिला कार्यकारिणी ने प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया है जिसके सम्बंध में कानून के पहलुओं की जानकारी के साथ तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने एक मार्मिक अपील सिवनी सहित ग्रामीण ऐसे बैध/अवैध कॉलोनी के भूखंड /प्लाट /मकान के क्रेता जिनका रजिस्ट्री /पंजीयन हो चुका है परन्तु नामान्तरण नही हुआ है उन्हें अपने किये हुए भूखण्ड/प्लाट/मकान की साफ सुथरी स्वप्रमाणित रजिस्ट्री की कापी आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय दन्तेश्वरी लॉज शुक्रवारी सिवनी में स्वयं या अपने सहयोगियों के माध्यम से उपलब्ध कराने की अपील की है ऐसे सदस्यों को अधिक जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9981039800 जारी किया है।
और ऐसे नागरिकों के लिए 5 सदस्यीय एक कमेठी भी बनाया है जो मीडिया प्रभारी राजेश पटेल की अध्यक्षता में कार्य करेगी जिसमे प्रमुख रूप से सतीश मिश्रा, भैया सरकार,महेंद्र सनोडिया परतापुर, रिजवान अहमद ,प्रमुख है। इसके अतिरिक्त सिवनी के कानूनी कार्य हेतु सिवनी न्यायालय व जबलपुर न्यायालय के वकीलों का चयन करना शेष है।
राजकुमार ठाकुर संवाददाता सिवनी मध्य प्रदेश से



