छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिग्नल बने सोभा की सुपाड़ी , नही हो रहा ट्रैफिक नियमो का पालन

शहर की यातायात व्यवस्था पर लगा ग्रहण

पवन कौरव गाडरवारा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधार पाने में यातायात विभाग नाकाम साबित हो रहा है । शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दृष्टि से लगाये गए ट्रैफिक सिग्नल इन दिनों ” सोभा की सुपाड़ी ” बन गए है ट्रेफिक नियमो का पालन कराने में स्थानीय प्रशासन और पुलिस तथा यातायात विभाग भी चुप नजर आ रहा है वही लाखो करोड़ों की लागतो से लगे ट्रैफिक सिग्नल इन दिनों तिराहों पर लगे धूल खा रहे हैं ।

यदि प्रशासन नही करा पा रहा था पालन तो क्यों खेली गई जनता के पैसों से होली

शहर की यातायात व्यवस्था पर मानो इन दिनों ग्रहण लग गया हो जिसे सुधारने में प्रशासन कोई पहल नही कर पा रहा है । सवाल ये भी जहन में उठता है कि अगर यातायात व्यवस्था नही संभल रही थी तो फिर ये ट्रैफिक सिग्नल लगाकर जनता के पैसों से प्रशासन ने होली क्यो खेली होगी । क्या यो ही जनता के पैसों को बन्दरबांट किया जाता रहेगा या फिर व्यवस्थाओ में भी सुधार किया जाएगा ।

सिग्नल में हुए भ्रस्टाचार को लेकर पहले भी होती रही है शिकायतें

बता दें कि नगरपालिका के मनमाने रवैये के कारण कई बार सिग्नलों में भ्रस्टाचार की शिकायतें भी प्रबुद्ध जनों द्वारा की जाती है मगर निराकरण के नाम पर लीपा पोती ही देखने को मिली है । वही यातायात व्यवस्था बिगड़ने के कारण आये दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं ।

प्रमुख सड़कों की हालत भी खस्ताहाल , कैसे होगा यातायात नियमो का पालन

शहर की प्रमुख सड़कें जहां ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए है उन सड़को की हालत भी कई दिनों से खस्ताहाल बनी हुई है । वही सिग्नलों के दिशानिर्देशों को मानने को कोई भी तैयार नही है । बिना नियमो कायदों को माने लोग कहि से भी कोई भी वाहन अपनी मनमर्जी से चलाते रहते हैं लेकिन जिम्मेदार लोगों को है की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की सुध ही नही बची हो ।

बिना अतिक्रमण हटाये क्यों लगा दिए गए ट्रैफिक सिग्नल

गाडरवारा शहर में देखा जाए तो अतिक्रमण सड़को को अपनी चपेट में लेता जा रहा है । तो वही नगरपालिका द्वारा निर्धारित मापदंडों का भी ट्रैफिक सिग्नल लगाते समय ध्यान नही दिया गया है । गाडरवारा नगरपालिका को चाहिए था कि वह पहले सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाती उसके बाद सिग्नल लगाती जिसका लोग पालन करते ।

इनका कहना है

(1) . में करवाता हूँ ।

अजय सिंह पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर

(2) . ट्रैफिक नियमो को दरकिनार करते हुए सिग्नल लगाए गए हैं । ट्रैफिक नियम यह बोलता है कि आप पहले अतिक्रमण हटाकर सड़को का चौड़ीकरण करते उसके बाद जेब्रा क्रॉसिंग ओर डिवाइडर बनाते दिखावटी विकास नगरपालिका गाडरवारा द्वारा किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88