डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस कमेंटी ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के गाड़ासरई,करजियां में कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ के आवाहन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के निर्देशन पर देश में हो रहे किसानों आंदोलन के समर्थन में ब्ला़क कांग्रेस कमेटी करंजिया के अध्यक्ष अयोध्या सिंह बिसेन के नेतृत्व में करंजिया तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के राज में युवा, व्यपारी,मजदूर परेशान हैं,केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा किसानों के लिये काले कानून बनाये गये है, जिसके विरोध में लगभग 51 दिनों से किसान दिल्ली मेंआंदोलन कर रहे हैं हम उनका समर्थन करते है और हम ल़ोग मांग करते है कि तीनों काले कानून को वापस लिया जायें। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी साहू, ब्लाक महिला कांग्रेस करंजिया अध्यक्ष वृंदा परस्ते, ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, वीरा बाई, चमेली बाई बघेल, संगनी उद्दे, अनिता साहू ,अमरजीत सालूजा ,गबडू राय ,द्वारका गुप्ता ,उमेश राय ,अगुल बंधव, रामजी साहू, लखन सिंह मार्को, लोकेश मार्को, धर्मेंद्र दत्त आर्मो, कुवंर आर्मो,हीरा पाटले ,कैलाश मिश्रा, कमलेश मरावी, नरोत्थम पेंद्रो, गंगाराम आर्मो, जीवन पेंद्रो, महेश पेंद्रो सहित किसान व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88