खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराष्ट्रीय दर्पणलाइफस्‍टाइलवायलर न्युजशिक्षा दर्पण

विवेकानंद जयंती पर उन्मुखीकरण प्रोग्राम आयोजित।


सेेंेेंट एलाइसिएस कॉलेज में युवाओं को मिली प्रेरणा।
जबलपुर। स्वामी विवेकानंद ने अपने अल्पकाल में ही विश्व पटल पर ऐसी छाप छोड़ी है जो हमेशा हमेशा के लिए उन्हें युवाओं का प्रेरणा पुंज बना गया।
वो आज भी युवाओं के लिए धर्म नीति न्याय जैसे विषयों के साथ-साथ आत्मज्ञान और आत्मबोध का पथ प्रदर्शित करते हैं।
बड़ी खुशी हो रही है कि आप सभी स्वयंसेवकों ने युवा दिवस के उपलक्ष में अपना दूसरा उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित कर मुझे वर्चुअल रूप से जोड़कर एन.एस.एस से जुड़ने का मौका दिया। उक्त विचार एस.के. कबीर (क्षेत्रीय निर्देशक म.प्र. व छत्तीसगढ़) ने व्यक्त किए। अवसर था संत अलॉयसियस महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम जोकि ‘गूगलमीट’ पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.के. विजय (राज्य संपर्क अधिकारी म.प्र.), मुख्य वक्ता राहुल सिंह परिहार (ई.टी.आई प्रशिक्षक भोपाल), विशिष्ट अतिथि एस.के कबीर, अशोक भरोट समन्वयक, व ओपन यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवांश गौतम शामिल हुए। मुख्य वक्ता, राहुल सिंह परिहार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी रा.से. यो. के माध्यम अपने व्यक्तित्व का विकास कर रहे हैं। किंतु जो प्लेटफार्म आपको मिला है। इसके अंतर्गत हर साल समाज सेवा से जुड़े रह सकते हैं। डॉ अशोक भरोट समन्वयक ने स्वयंसेवकों को विवेकानंद के वचनों पर चलने की शिक्षा दी। डॉ. देवांशु गौतम ने छात्र-छात्राओं को रा.से.यो अवॉर्ड व सर्टिफिकेट जानकारी दी। मुख्य अतिथि राज्य संपर्क अधिकारी आर.के. विजय जी ने युवा दिवस की शुभकामनाएं देकर आर्शी वचन प्रदान किए। कार्यक्रम फादर डॉ. वल्लन अरसू के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभिलाषा शुक्ला व डॉ. अखिलेश पाठक के संयोजन में किया गया। छात्र-छात्राओं में नितिन मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, आयुष दुबे, अंशिता, प्राची, कोमल, छवि, महेश्वरी, निराली व सौम्या पटेल का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विवेकानंद के विचारों का पोस्टर रिलीज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page