राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने सौंपा ज्ञापन

गोवर्धन गुप्ता मैहर। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकुमार वालेचा वरिष्ठ अधिवक्ता के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर मैहर में प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ एडवोकेट राजेश गौतम एवं शहर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश द्विवेदी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी सुरेश अग्रवाल मैहर के माध्यम से माननीय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री म.प्र.को नरसिंहपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र दत्त जैन के ऊपर हुए जानलेवा हमले की घटना से अवगत कराते हुए हमले के दोषी व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही कराने की मांग की।उसके साथ एड. प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमे मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनवर वेग,वरिष्ठ अधिवक्ता एल यन सोनी,असलम बेग,अनिल गौतम,इंद्रभूषण पांडेय,निखिल मिश्रा,जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ जय प्रकाश तिवारी,महेंद्र तिवारी,पंकज तिवारी,राजकुमार पटेल,इंद्रिक प्रसाद द्विवेदी,राजेन्द्र सेन,विनय सोंधिया,इख्तियार अंसारी,शेषमणि सिंह,के के सोनी,कमल सिंह मरकाम,विजयनारायन त्रिपाठी,राजेन्द्र सेन,विनय सोंधिया,जीवेंद्र सिंह,ललित द्विवेदी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।



