गौरिहार जनपद की अलीपुर सरपँच सचिव खेल रहे अधिकारी के नाम रिश्वत लेने का खेल

खेत तालाब हितग्राहियों से की अधिकारी को देने के नाम सात सात हजार रुपये की वशूली नही दिये तो फर्जी मजदूरी चढ़ाकर निकाल लेते है रुपये
छतरपुर लवकुशनगर। देश के प्रधान मंत्री ने गांवो की गरीब जनता के लिए राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना चलाई है जिस योजना के तहत गांव में ही गरीब मजदूरों को काम दिया जा सके जिससे गरीब मजदूर को गांव छोड़ कर दिल्ली बम्बई न जाना पड़े लेकिन गौरिहार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अलीपुर सरपँच सचिव और रोजगांर सहायक खेल रहे रिश्वत वशूली का खेल तभी फर्जी मजदूरी का पैसा अधिकारी को रिश्वत देने के नाम पर खाने में लगे है जो मज़दूर घर में सोते है उनके फर्जी तरीके से मस्टरो नाम लिख कर रुपये खाने में लगे है ये बात हम नही योजना हितग्राही ही बोल रहे है गांव के रामदास पिता गपूआ अहिरवार का खेत तालाब स्वीकृत हुआ था खेत तलाब का अभी अधूरा काम हुआ है हितग्राही रामदास ने बताया खेत तलाब में जिन मजदूरो ने कार्य नही किया सरपँच सचिब और रोजगांर सहायक ने उनके नाम फर्जी तरीके से मस्टर रोल पर चढ़ा कर हजारों रुपये निकाल लिये है जिन मजदूरो के नाम फर्जी तरीके से रुपये निकाले है उनके नाम मुन्नी मोतीलाल बड़ी बहू चंद्रभान रामकिशुन बहोरी लाल कुंती है राम दास ने यह भी बताया की 7000 हजार रुपये सरपँच सचिव ने अधिकारी को रिश्वत देने के नाम पर फर्जी मजदूरी चढ़ाकर ले लिए है अब देखना यह कि जनपद सी ई ओ केशव प्रसाद दुवेदी क्या कार्यवाही करते है क्योंकि सरपँच सचिव ने इन्ही के नाम पर हितग्राहियों से वशूली की है



