कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

नगर की सफाई व्यवस्था हेतु जमीनी स्तर से प्रयास निरंतर जारी

दो पालियों सहित रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था अनवरत जारी

कटनी दर्पण। नागरिकों को नगर में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था मुहैया करानें सहित अन्य मूलभूत सुविधांए निर्धारित समय पर उपलब्ध करानें हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा के निर्देशन एवं प्रभारी आयुक्त अशफाक परवेज के मार्गदर्शन में निगम प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था कराई जाकर नगर को स्वच्छता में श्रेष्ठ पायदान पर ले जानें हेतु रोजाना दो पालियों में नगर के मुख्य मार्गो सहित अन्य मार्गाे एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, डिवाइडर, डस्टबिन, कंटेनर, पार्क परिसर आदि की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर की सफाई व्यवस्था सुदृण बनी रहे इस हेतु रात्री कालीन सफाई सहित घर-घर से कचरा एकत्रीकरण की प्रक्रिया में गति प्रदान की जाकर शत प्रतिशत घरों से गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग लिये जानें के प्रयास जारी है।
प्रथम पाली में इन स्थलों पर किये गए सफाई के प्रयास।
प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु आज प्रातः पन्ना मोड, गल्ला मंडी मार्ग, बस स्टेण्ड परिसर, मुक्तिघाम परिसर, आजाद चैक, मिशन चैक, बरगवां ओव्हर ब्रिज के नीचे, माधवनगर गेट, सेल्फी प्वाइंट, खिरहनी ओव्हर ब्रिज के ऊपर, कावस जी वार्ड भीमराव चैक से विवेकानंद चैक, द्वारका सिटी गेट के पास डिवाईडर, बाबा नारायण शाह वार्ड स्थित रामलीला मैदान में झाणु लगाकर कचरे के उठाव का कार्य कराया जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखनें के प्रयास किये गए।
रात्रीकालीन सफाई व्यवस्था भी अनवरत जारी।
प्रभारी आयुक्त अशफाक परवेज के निर्देशन में निगम के स्वच्छता सैनिक शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों के प्रमुख मार्गो में रात्रिकालीन सफाई का जिम्मा संभाले हुए है। गत रात्रि स्वच्छता सैनिकों द्वारा नगर के विभिन्न मुख्य स्थलों स्टेशन रोड पहुंच मार्ग, गोल बाजार, झंडा बाजार , एम.जी.एम. चैराहा सहित नगर के अन्य मुख्य मार्गो में झाडू लगाई जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया।
नालियों की रोजाना सफाई की जाकर अपशिष्ट को निकाला जा रहा बाहर।
नालियों के माध्यम से होनें वाली जलनिकासी में रूकावट न आवे इस हेतु बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित गली नंबर 1 मे पावर हाउस गली, गली नंबर 3 ऋषभ तिवारी जी के निवास के पास की नालियों, जालपा देवी वार्ड स्थित जैन गली एवं शक्तिनगर, जालपा मंदिर के पीछे, वीर सावरकर वार्ड रेल्वे लाईन के किनारे, रधुनाथ गंज वार्ड थाना कोतवाली के सामनें, कावस जी वार्ड भट्टा मोहल्ला में टिकरा वाले नाले की सफाई, बारडोली काॅलेज के सामनें, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड सहित नगर की अन्य स्थलों की नालियों से अपशिष्ट को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88