कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध भंडारण पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

50 ट्राली रेत जप्त

कटनीदर्पण। कटनी जिले में अवैध खनिज के परिवहन और भंडारण पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं संबंधित अवैध व्यापार के खिलाफ प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल एक्शन भी प्रशासनिक अमले द्वारा लिया जा रहा है। मंगलवार को ढीमरखेड़ा एसडीएम सपना त्रिपाठी के निर्देशन में संयुक्त दल द्वारा कार्रवाीई की गई है। जिसमें रेत के अवैध भंडारण पर राजस्व और पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 50 ट्रॉली रेत के स्टॉक को जप्त किया गया है। एक अन्य कार्रवाई में बैक डेट की टीपी पर रेत का परिवहन करने पर डंफर पर भी कार्रवाई की गई। वहीं बिना टीपी के गिट्टी, का परिवहन करते हुये एक वाहन की जप्ती की कार्यवाही भी की गई है। 

ढीमरखेड़ा तहसील अन्तर्गत मंगलवार को लालपुर ग्राम में अवैध रेत के भण्डारण की सूचना पर पुलिस, खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। मौके पर तकरीबन 50 ट्रॉली रेत पाई गई, जिसका पंचनामा कर खनिज विभाग को मामले कि  अग्रिम कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में ढीमरखेड़ा तहसील अन्तर्गत ग्राम पिडरई में मंगलवार की दोपहर गिट्टी लेकर आ रहे वाहन की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि वाहन चालक के पास गिट्टी के परिवहन संबंधी दस्तावेज मौजूद नहीं है। जिसके बाद वाहन को जप्त करने की कार्यवाही करते हुए थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंगलवार को एसडीएम ढीमरखेड़ा सपना त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इन संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुनीता मिश्रा, निरीक्षक विजय नागवंशी, आरआई राकेश पांडेय, एएसआई प्रदीप जाटव भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88