घनघोरिया परिवार द्वारा हुआ रोज़ा अफ्तार

जबलपुर दर्पण। रमजान के महिने का 18 वाँ रोज़ा अफ्तार का कार्यक्रम घनघोरिया परिवार द्वारा लगातार 32 वर्षो से किया जा रहा है । इस वर्ष भी आज दिन बुधवार को रोज़ा अफ्तार में हज़रत मौलाना मोहम्मद हामिद अहमद सिद्दीकी मुफ्ती – ए – आजम म.प्र . के मुख्य अतिथि के उपस्थिति में मस्जिद मैदान छुट्टू मियां की तलैया में सम्पन्न हुआ । पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने कहा शहर प्रदेश एवं देश में अमन और शांति के लिए दुआ की गई आगे उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के द्वारा 18 वाँ रोज़ा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा । रोज़ा अफ्तार में हजारों की तादाद में रोजनदार उपस्थित रहे । रोज़ा अफ्तार के पश्चात् छुट्टू मियां की मस्जिद में हज़रत मौलाना मोहम्मद हामिद अहमद सिद्दीकी साहब की कयादत में नमाजे मगरिब अदा की गई । रोज़ा अफ्तार में कदीर सोनी , नगर अध्यक्ष जगतबहादुर अन्नू , दिनेश यादव , विपिन बानखेड़े , मोहम्मद आसिफ , हामिद मंसूरी , पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी , मतीन अंसारी , भूरे पहलवान , सौरभ शर्मा , मुरलीधर राव , अजय अग्रवाल , रमेश बढ़कुल , रूपेन्द्र पटैल , रफीक पहलवान , सतीष उपाध्याय , रत्नेश अवस्थी , डॉ . सत्येन्द्र यादव , हामिद हसन , आजम अली खान , संजय साहू , राजू लईक याकूब अंसारी , रईस अंसारी , रमेश बड़कुल , अभिषेक यादव , इस्तियाक अंसारी , डॉ . असलम , अमरीस मिश्रा , राजा भाईजान , फहीम रज़वी आदि उस्थित थे।



