डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना वारियर्स कप प्रतियोगिता में खेले गए चोमांचक मैच

जिले के सरहरी, धुर्रा, समनापुर व कसईसोड़ा की टीम रही विजय।

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में चल रही कोरोना वॉरियर्स कप प्रतियोगिता के छटवें दिन आठ टीमो के मध्य चार मैच खेले गये। पहले मैच में लुकामपुर इलेवन और सरहरी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया, लुकामपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खो कर 96 रन बनाये। जबाबी पारी खेलने उतरी सरहरी स्पोर्ट्स ने 5 विकेट रहते महज 6 ओवर में ही अपनी जीत सुनश्चित कर ली। मैच के मेन ऑफ द मैच अजय रहे, अजय ने मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर टीम की जीत के लिये 30 रन जोड़े अजय को मैच के अतिथि पत्रकार व मिष्टी ढाबा के संचालक आशीष श्रीवात्री ने ईनाम प्रदान की।मैच के दौरान दर्शकों के द्वारा लगातार खिलाड़ियों का लगातार उत्साह वर्धन किया जा रहा था, जिससे खिलाड़ी काफी रोमांचित दिख रहे थे।

कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे ने टी-शर्ट देकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

दूसरा मैच धुर्रा इलेवन और ग्राम नान्दा के मध्य खेला गया।टॉस जीतकर मैच की शुरुआत की,टॉस जीत कर धुर्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकट खो कर नान्दा टीम के सामने 125 रनो का लक्ष्य रख दिया जिसका पीछा करने उतरी नान्दा ने अपने सभी 10 विकट 116 रन पर खो कर ऑलआउट हो गई। धुर्रा ने यह मैच 9 रन से जीत लिया। मैच में 56 रनों की पारी खेलने वाले महितोष को मेन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अतिथि कोतवाली प्रभारी सी के सिरामे ने महितोष को टी-शर्ट प्रदान कर बधाई दी। लांच के बाद दिन के तीसरे मैच समनापुर और बिदरा इलेवन के बीच खेला गया समनापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन ही जोड़ सकते । 110 रनो का पीछा करने उतरी बिदरा की टीम 64 रन में ऑलआउट हो गई। दिन का अंतिम मैच कुई और कसईसोड़ा के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए
कसईसोड़ा ने 128 रन मारे जिसके जबाब में कुई की 94 रन में ही आलआउट हो गई।मैच का मेन ऑफ द मैच ओमकार को चुना गया, जिन्हें मैच के अतिथि क्रिकेटर रविराज बिलैया ने प्रदान की।प्रतियोगिया के आयोजक लकी अली, करामात अली, मन्नू, बॉबी, पीताम्बर सहित खिलाड़ी, दर्शक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88