डेंगू निरोधक जानकारी हेतु निकाली रैली

जबलपुर दर्पण। माह जुलाई डेंगू निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। अतः इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ संजय मिश्रा के निर्देशन में डॉ राकेश पहारिया जिला मलेरिया अधिकारी जबलपुर को डेंगू निरोधक प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर EMBED एनजीओ श्रीमती सुमन कोल सहायक मलेरिया अधिकारी श्रीमती पिंकी नेमा, श्री अशोक मेहरा, श्री सतीश देशमुख, श्री योगेश कपूर, श्री नवीन यादव, श्री ब्रजेश मिश्रा एवं समस्त कर्मचारीगण मौजूद थे। डॉ राकेश पहारिया जिला मलेरिया अधिकारी के द्वारा इस अवसर पर एक कार्यशाला विभागीय कर्मचारियों की आयोजित की गई, जिसमें व्यापक रूप से अभियान के तौर पर मच्छरजनित बीमरियों की रोकथाम पर चर्चा की गई, डेंगू रथ के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर जनसमुदाय में मलेरिया / डेंगू / चिकनगुनिया रोग से बचाव की जानकारी दी जायेगी मानसून के प्रारम्भ होने व मानसून के पश्चात् मच्छरों के उत्पत्ति स्थल बढ़ जाने के कारण मलेरियाजन्य परिस्थितियाँ निर्मित हो जाती हैं एवं डेंगू का प्रसार अधिक होने लगता है। इसी तारतम्य में मानसून प्रारम्भ होने के पूर्व जुलाई माह में यह आवश्यक है कि मच्छरों के उत्पत्ति स्थलों के नियंत्रण एवं मलेरिया बीमारी की रोकथाम के सम्बन्ध में समस्त जानकारी सामान्यजन में व्यापक रूप से दी जावे, जिससे आगामी माहों में प्रभावी रूप से डेंगू बीमारी की रोकथाम हो सके, डेंगू निरोधक माह का आयोजन मात्र डेंगू बीमारी के नियंत्रण के उपाय के लिये ही नहीं, बल्कि मच्छरजनित अन्य बीमारियों, जैसे-फाइलेरिया, मलेरिया, चिकुनगुनिया के प्रभावी नियंत्रण हेतु किया जावे।



