जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

दस लीटर कच्ची शराब के साथ 300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

जबलपुर/सिहोरा। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेश अनुक्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त एस एन दुबे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा चंद्र प्रताप गोहिल, तहसीलदार सिहोरा राकेश कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन तथा आबकारी कंट्रोल रूम सिहोरा प्रभारी जिनेन्द्र कुमार जैन एवं नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब निर्माण के सूचना के आधार पर आबकारी वृत सिहोरा खितौला थाना क्षेत्र के लखराम मोहल्ला में दबिश दी गई।
कार्यवाही दौरान तलाशी लेने पर अलग अलग घरों एवं विभिन्न स्थानों से कुल मिलाकर 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं बीस प्लास्टिक के गुम्मो में भरा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए।
आरोपी संगीता गोटिया, धन्नोबाई चौधरी एवं वर्षाचौधरी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।
आरपियों के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34 च के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम के साथ उप निरीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन, आबकारी विभाग, सतीष कुमार खमपरिया, फूल सिंह एटीया, अशोक सिंह बघेल, गणेश सिंह आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88