कोरोना वेक्सीन कोरोना योद्धा पत्रकारों को भी प्राथमिकता से दी जाय

मण्डला। राधावल्लभ शारदा प्रांतीय अध्यक्ष एम.पी.वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन भोपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र लिखकर मांग की है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सबसे पहले कोरोना योद्धा डॉक्टर ,नर्स के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी , पुलिस कर्मी को कोरोना बेकसीन दी जा रही है हमारी मांग है कि पत्रकारों ने भी इस महामारी में अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना सरकार एवं जनता के बीच सेतु के दायित्व का निर्वहन करते हुए जनता एवं सरकार को समाचारों से अवगत कराया और आज भी अपने कार्य को अंजाम देने में पीछे नहीं है । पत्रकारों को भी कोरोना वेक्सीन अन्य कोरोना योद्धा के साथ सबसे पहले दी जाना चाहिए।



