सरपँच सचिव और रोजगांर सहायक ने कागजो में बना डाला खेत तलाब

काम हुआ नही और निकाल लिये 60 हजार रुपये
लवकुशनगर। गौरिहार जनपद पंचायत अतर्गत ग्राम पँचायत अलीपुर में घोटाले पर घोटाले हो रहे है और ये अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है सरपँच सचिव और रोजगांर सहायक मिलकर के रोजगांर गारंटी योजना की राशी को अपने घर की राशी को समझ कर बिना काम किये हुए फर्जी तरीके से मस्टर भर कर रुपये निकालने में लगे है इन्हें किसी भी अधिकारी का भय नही है इसी लिए मनमानी करने में लगे है गांव के दरबारी पिता चुनवाद अहिरवार के नाम खेत तालाब स्वीकृत हुआ था सरपँच सचिव और रोजगांर सहायक ने दरबारी के खेत तालाब को कागजो में ही डाल दिया ।हितग्राही दरबारी ने बताया कि मेरे खेत मे इस समय फसल लगी हुई है खेत मे एक भी काम नही हुआ है सरपँच सचिव और रोजगांर सहायक ने कुछ रुपये मेरे खाते और मेरी घर वाली के खाते में डाले है और शेष रुपये अपने चहेतों के खातों में डाल कर 60 हजार रुपये निकाल लिये है
अलीपुर सरपँच ऊषा सिंह सचिव अमर सिंह अहिरवार रोजगांर सहायक ने रोजगांर गारंटी योजना में जमकर घोटाले किये है पहले रामदास अहिरवार के खेत तालाब का पैसा निकाल लिया कि अब दरबारी के खेत तालाब का काम नही किया और रुपये निकाल लिये ।इनकी इस कार्यशैली से इनकी छवि तो खराब हो ही रही अपने साथ साथ जिले के ईमान अधिकारी अमर बहादुर सिंह और जनपद सी ई ओ केशव प्रसाद दुवेदी की छवि धूमिल कर रहे है
इनका कहना है
मैं आज ही अलीपुर पँचायत जाता हूं और मामले की जांच करवाता हूं जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी ।
केशव प्रसाद दुवेदी
जनपद सी ई ओ गौरिहार



