मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

एक दिवसीय लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ का आयोजन

गहोई महिला मण्डल ने कराया यज्ञ

मण्डला।
 गुरूवार को भगत सिंह वार्ड में एक दिवसीय लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गहोई वैश्य समाज महिला मण्डल द्वारा किया गया। प्रात: 10 बजे गहोई वैश्य महिला मण्डल द्वारा सूर्य पूजा की गई तत्पश्चात् हनुमान चालीसा के साथ एक दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक यज्ञाचार्य धर्मगुरू नीलू महाराज ने बताया कि एक दिवस का यथा गहोई समाज की महिला मण्डल द्वारा रखा गया है समय के अभाव के कारण यह यज्ञ एक दिन का रखा गया है उन्होंने कहा कि यह एक दिवसीय यज्ञ करके एक बड़े यज्ञ का फल प्राप्त किया जा सकता है। प्रजापति ब्रम्हा ने सृष्टि रचना के समय यज्ञ के साथ मानव जाति को उत्पन्न किया यज्ञ के द्वारा ही मनुष्यों की उन्नति होगी और यज्ञ से ही मनोअभिलाशित फल मिलेगा। यहॉ काहा एवं श्री लक्ष्मी नारायण को नये वस्त्र के साथ 56 भोग अर्पित किये गये । भोग लगाने के दौरान नीलू महाराज ने कहा कि सारे संसार का पालन अन्न से होता है। अन्न की उत्पत्ति वर्षा, वायु एवं सूर्य के प्रकाश से होती है। यज्ञ वर्षा कराने एवं वातावरण शुद्ध, पवित्र करने को आवश्यक है। इस दौरान गहोई वैश्य महिला मण्डल अध्यक्ष नेहा खरया के साथ नीता, रानी, मनीषा, कल्पना, रानू, श्रृद्धा, छाया, शुभा, छाया, स्वेता, अनीता, लवली, वंदना, ज्योति, निशा, विभा, ज्योति, अनि सहित अनेक महिलाये उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88