निशक्तजन उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए संदीप रजक


शहपुरा अंतर्गत महाकौशल बरगांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा अंतर्गत महाकोशल बरगांव में पिछले दिनों शनिवार को सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे मध्य प्रदेश निशक्तजन विभाग के आयुक्त सन्दीप रजक, पुलिस अधीक्षक ,संजय सिंह,शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दहिया की मौजूदगी में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटे गए।कार्यक्रम के दौरान ध्यान योगी उत्तम स्वामी महराज मध्यप्रदेश के निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन डॉक्टर भरत शरण सिंह,अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले,अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजित महापात्रा, जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव अध्यक्ष एमएल साहू, शहपुरा एसडीएम अंजू अरुण कुमार,शहपुरा तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे, जनपद पंचायत सीईओ केके रैकवार, बीईओ संजय सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



