नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

नरसिंहपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वेद प्रकाश ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हाल में अधिकारियों- कर्मचारियों, नवीन मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।



